Thursday 26 November 2020

उड़ती फ़िल्म इंडस्ट्री

जब वो मुम्बई में उड़ता पंजाब बना रहे थे,
हर ऐक्शन के पहले गांजा, चरस सुलगा रहे थे।
असल में उड़ रही थी मुम्बई फ़िल्म इंडस्ट्री
स्क्रीन पर वो पंजाब को नशे में उड़ा रहे थे।
......
धर्मेन्द्र मन्नु

Friday 13 November 2020

डर लाजिमी है...

जंगलराज आने की आहट पर नतीजों से पहले....
कैसे मान लूं
जीत और हार
और उसका ज़िंदगी पर असर ....
मेरी हालत वैसी ही रहेगी
जैसी पहले थी! 
वो स्कुल वो अस्पताल 
वो खेत वो सड़क
वो गलियां वो नलियां 
वो बंदूक वो गोलियां
कुछ भी तो वैसा नहीं...
सब एक जैसी होतीं 
तो मैं मान लेता कि 
कोई फर्क नहीं पड़ता
पर फर्क है
और जब ये फर्क है
तो घबराहट लाजिमी है,
डर लाजिमी है...
.....
धर्मेन्द्र 'मन्नु'