Thursday, 20 February 2020
मोदी जी और शाहीनबाग की बिरयानी
Friday, 22 November 2019
समय
समय
किसके पास है…
सबके पास
बस वही है
दिन के
चौबीस घंटे…
सप्ताह के
सात दिन…
साल के
बारह महीने……
और कुछ
अनिश्चित से साल
ज़िन्दगी के…।
dharmendra mannu...
Saturday, 5 October 2019
इश्क के गीत गाने दो...
काले लबादों को
जला दो
सूरजमुखी को सूरज
से मिला दो
कलियों को
खिलखिलाने दो
इश्क के गीत
गाने दो।
घरों में घुटता है
इश्क, ऐसे
रिश्तों के मकड़
जाल में
पिंजरे के पंछी के
पर खोलो परवाज़ दो
गुणसूत्रों के दोष को
मिटाने दो
कलियों को
खिलखिलाने दो
इश्क के
गीत गाने दो...
धर्मेंद्र मन्नु
Saturday, 20 July 2019
तुम तोड़ोगे हम जोड़ेंगे
तुम तोड़ोगे हम जोड़ेंगे
तुम बांटोगे हम साटेंगे
तुम दलित दलित चिल्लाओगे
हम हिन्दू सिंधु गाएंगे
तुम राजनीति चमकाओगे
हम भारत देश बचाएंगे...
धर्मेंद्र मन्नु
Saturday, 12 May 2018
अमीर-गरीब की दोस्ती
अमीर-गरीब
की दोस्ती
जैसे घोड़ा
और घास…
जैसे दोधारी तलवार
जो उपर से भी
काटती है और
नीचे से भी…
......
धर्मेन्द्र मन्नु
Tuesday, 8 May 2018
मैं चाहता हूं…
मैं चाहता हूं…
विकास के झूठे खोखले
दावों के बीच
संप्रदायिकता के आरोपों
प्रत्यारोपों के बीच
मैं चाहता हूं……
आज़ादी के बाद जहां सत्ता का
हस्तांतरण हुआ
और बदलते समीकरणों में
व्यवसाय का रुपान्तरण…
कुछ व्यवसायी बने
कुछ चाटुकार
ठेकेदार और दलाल…
उस व्यवस्था में जहां
नेता का बेटा नेता
अभिनेता का बेटा अभिनेता बनता है
आईएस का बेटा आईएस
डॉक्टर का बेटा डॉक्टर…
मज़दूर का बेटा मज़दूर…
और भिखारी का बेटा भिखारी…
जहां शिक्षा पैसे की बांदी हो
और नौकरी एक बिकाऊ माल…
मैं चाहता हूं…
इस लड़ाई को ज़ारी रखने के लिए
इस विश्वास को बनाए रखने के लिए
कि एक पेपर बेचने वाला
राष्ट्रपति बन सकता है
चाय बेचनेवाला प्रधानमंत्री की
उस कुर्सी पर बैठ सकता है
मैं चाहता हूं
मोदी प्रधानमंत्री बने…
.......
धर्मेन्द्र मन्नु
Saturday, 4 November 2017
उस की मोहब्बत का तो अंदाज़ जुदा था...
छे बीवियां पहले से थी छे प्यार था पाया।
मुमताज को देखा तो दिल फिर से धड़क आया।।
शौहर को मार कर के उसे बीवी बनाया।
तेईस बरस में चौदह बार प्रेग्नेंट कराया।।
चौदहवां बच्चा पैदा करते मर गई जब वो।
चुटकी में उस की बहन के संग ब्याह रचाया।।
उस की मोहब्बत का तो अंदाज़ जुदा था।
याद में उसकी था महल ताज बनाया।।
-धर्मेंद्र मन्नु